मसूरी विधानसभा को 14.55 करोड़ की सौगात, किस सड़क के लिए मिली मंजूरी?

देहरादून।  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एलकेडी मोटर मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 14.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री जोशी ने कहा कि इस स्वीकृति से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि एलकेडी मोटर मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस स्वीकृति से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.