केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित के निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष पहुंचे गांव, जताई संवेदना

रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीते रविवार देर शाम केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित एवं बीकेटीसी सदस्य दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती के पैतृक गांव लमगोंडी (गुप्तकाशी) पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

द्विवेदी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत पोस्ती के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का निधन मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

सोमवार को गुप्तकाशी स्थित पवित्र **मंदाकिनी नदी** के पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के तीर्थपुरोहित, स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.