देहरादून। सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों के लिए समर्पित हर्षल फाउंडेशन ने अपने वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें संस्था के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन, संरक्षक ब्रिगेडियर के. बहल तथा मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने संयुक्त रूप से कैलेंडर का अनावरण किया।
संस्था के सचिव हिमांशु परिहार ने बताया कि इस कैलेंडर में वर्ष भर में किए गए विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों को आकर्षक और सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि संस्था की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा की झलक भी है। इसके माध्यम से लोगों तक संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों को पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रेश गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्य कल्पना अग्रवाल, निधि गर्ग, सुनील अग्रवाल, विनोद सिंघल, विजय कथूरिया और राम गोपाल उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में श्री श्याम सुंदर गोयल, श्री कांत श्री, डॉ. शैलेन्द्र कौशिक, महिमा श्री, मुकेश गोयल, अनिल गुप्ता और राजीव सच्चर शामिल थे।
इसके अतिरिक्त संस्था के सदस्य जनक बत्रा, पंकज जोशी, अर्चना सिंघल, कर्नल मनमोहन रायजादा, रश्मि रायजादा, प्रदीप गर्ग, शशि टंडन सहित कई अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय रहने की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि हर्षल फाउंडेशन आगे भी सामाजिक सेवा, जागरूकता और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
