After Header-1

देहरादून में दिनदहाड़े हत्या: टेनिस खेलकर लौट रहे गैस एजेंसी संचालक को मारी गोली, प्रॉपर्टी विवाद में शक

300×250 ADS-1

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह व्यस्त तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड के निकट दिनदहाड़े एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बसंत विहार (आईटीबीपी क्षेत्र) निवासी अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो जीएमएस रोड पर गैस एजेंसी का संचालन करते थे।

300×600 ADS-2

जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा प्रतिदिन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे टेनिस खेलकर बाहर निकलने के बाद वे तिब्बती मार्केट के सामने एक ठेली से पाइनएप्पल खरीद रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटी सवार अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और नजदीक से उनके सीने में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अर्जुन शर्मा को तत्काल दून मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन नाकेबंदी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.