After Header-1

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व का असर, उत्तराखंड बना ‘बेस्ट स्टेट फॉर एविएशन इकोसिस्टम

हैदराबाद/नई दिल्ली।
उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी **“Wings India 2026”** के दौरान उत्तराखंड को **“Best State for Promotion of Aviation Ecosystem”** के सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार राज्य में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के सुदृढ़ विकास, प्रभावी नीति समर्थन और मजबूत विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए प्रदान किया गया।

हैदराबाद में आयोजित इस भव्य आयोजन के दौरान यह सम्मान **केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू** एवं **नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा** द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान के रूप में देखी जा रही है।

इस अवसर पर **उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA)** से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव **श्री सचिन कुर्वे**, मुख्य कार्यकारी अधिकारी **डॉ. आशीष चौहान**, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी **श्री संजय सिंह टोलिया** तथा **हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा** ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

यह सम्मान **मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी** के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की सशक्त एविएशन नीतियों का प्रतिफल माना जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में उत्तराखंड में **हेली सेवाओं का व्यापक विस्तार**, **क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना)** का सफल क्रियान्वयन, सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के प्रयास तथा विमानन अवसंरचना के निरंतर विकास ने राज्य को एक नई पहचान दिलाई है।

विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के सुदृढ़ संचालन, आपदा प्रबंधन में हवाई संसाधनों के प्रभावी उपयोग और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिली, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन को भी मजबूती मिली है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तराखंड को एक **उभरते हुए एविएशन हब** के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में यह सम्मान राज्य में निवेश, पर्यटन और हेली-टूरिज्म के नए अवसर खोलने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.