प्रकाश पर्व पर काशीपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरुवाणी से गूंजा नगर

फूलों से सजी पालकी बनी आकषर्ण का केन्द्र, श्रद्धालुओं व जनप्रतिनिधियों ने किये दर्शन

काशीपुर। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार को नगर में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन के दौरान पूरा नगर गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन नाम और गुरुवाणी के उद्घ्घोष से गुंजायमान हो उठा।

महिलाओं द्वारा किया गया कीर्तन और फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन पालकी नगर कीर्तन का मुख्य आकषर्ण रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्रवासी सिख समाज के लोग मोहल्ला पक्काकोट स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब (बड़ा गुरुद्वारा) में एकत्रित हुए। यहां से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वालों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ।

नगर कीर्तन में सबसे आगे युवा निशान साहिब लेकर चल रहे थे, जिनके पीछे संगत गुरुवाणी का जयघोष करती हुई चल रही थी। नगर कीर्तन काली मंदिर रोड से होते हुए गंगे बाबा मंदिर चौक, किला तिराहा, मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराहा से रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के समीप वाली सड़क, उदयराज फील्ड एवं नागनाथ मंदिर तिराहा होकर पुन: गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचा।

मार्ग में काशीपुर ट्रक यूनियन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा नगर कीर्तन का पुष्पवष्रा कर जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन पालकी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। एमपी चौक पर प्रबुद्धजनों का सरोपा भेंट कर सम्मान किया गया। सुरक्षात्मक .ष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नगर कीर्तन में महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.