After Header-1

उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों पर, सजने लगा बाजार

राजनैतिक पंडाल के साथ ही दुकानों के लिए जगह आवंटित

300×250 ADS-1

बागेश्वर । प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 जनवरी के लिए लगने वाले उत्तरायणी मेले के लिए बागेर नगरी सजने लगी है। मेला स्थल पर राजनैतिक पंडाल के साथ ही विभिन्न व्यवसायियों को मांग करने पर दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। इसके अलावा स्नान घाटों का अस्थायी निर्माण किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पैदल पुल का निर्माण प्रगति पर है। उपजिलाधिकारी व नपा अध्यक्ष ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करके तैयारियों का जायजा लिया।

300×600 ADS-2

13 जनवरी से लगने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर पालिका द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा रंगाई पुताई की जा रही है। पुलों व नगर की रेलिंग को आवश्यकतानुसार सजाया जा रहा है। नगर में अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। उत्तरायणी मेले के लिए नगर पालिका द्वारा नुमाइश मैदान में दुकानों का निर्माण किया जा रहा है तथा बाहर से आने वाले मनोरंजन करने वाले व्यवसायियों द्वारा विभिन्न प्रकार के झूले व अन्य मनोरंजन के साधन आने लगे हैं वहीं धारचूला, मुनस्यारी समेत गाजियाबाद, दिल्ली आदि स्थानों से व्यापारी बागेर पहुंचने लगे हैं।

इधर तैयारियों को लेकर नगर के मेला क्षेत्र में नपा अध्यक्ष व मेलाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी समेत मेला समिति के सदस्यों द्वारा मेला संबंधी निर्माण कायरें का निरीक्षण किया जा रहा है। जबकि उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक समिति द्वारा मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.