एनएससीएन से जुड़ा एक आतंकी ढेर

अरुणाचल प्रदेश : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एनएससीएन  संगठन से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष वर्धन पांडे ने रविवार को बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार को वक्का क्षेत्र में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। आतंकवादियों की तरफ से गोलीबारी शुरू करने के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी के पास से तीन लाइव राउंड के साथ एक लेथोड बंदूक, एक 32 बोर पिस्तौल के साथ मैगज़ीन और एक राउंड गोली तथा एक चीन में निर्मित एक ग्रेनेड बरामद किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने जब्त किये हथियार को थाने में जब्त करा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.