After Header-1

यू पी कॉग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धोबी समाज के वरिष्ठ नेता राज कुमार कनौजिया का निधन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शोक की लहर

लखनऊ/ देहरदून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं गाजियाबाद पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रही श्रीमती डॉली शर्मा ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमांडो कमल किशोर पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भागवती प्रसाद चौधरी और कॉग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाजप्रदेश सचिव जितेंद्र गौड़ ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में धोबी समाज के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार कनौजिया के कोरोना की वजह से हुई असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।

कांग्रेस के पांचों वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय कनौजिया को धोबी समाज और अनुसूचित जाति वर्ग का एक प्रबल प्रवक्ता बताते हुए कहा कि उनके निधन से धोबी समाज में अपना एक स्तंभ खो दिया है।

कांग्रेसी नेताओं ने दिवंगत कनौजिया के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को ईश्वर द्वारा इस महान दुख को सहने की प्रार्थना भी की है और कहा है कि गरीब वर्ग को ऊंचा उठाने में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय कनौजिया की कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति आस्था को भी सरहाते हुए कहा है कि कांग्रेसजन उन्हें सदैव याद रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.