कोरोना से बिहार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी का निधन

पटना :  बिहार में तेजी से वड़ रहे कोरोना ने आज बिहार के पूर्व मंत्री एवं जदयू के तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि चौधरी तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। सांस लेने में दिक्­कत होने के बाद उन्हें पटना के पारस अस्­पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था।

इलाज के दौरान सोमवार तड़के उनका निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुंगेर जिले में 04 जनवरी 1953 को जन्में श्री मेवालाल चौधरी ने कृषि विज्ञान में स्रातकोत्तर की डिग्री तथा पीएचडी की प्रतिष्ठा हासिल की। वह राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के कुलपति रहे। वह बिहार में कृषि विकास के लिए बनाए गए रोडमैप की प्रारूप समिति के सदस्य भी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.