After Header-1

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्नचाप, दक्षिण बंगाल में बारिश की चेतावनी

300×250 ADS-1

बंगाल की खाड़ी में मौसम एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने दक्षिण–पूर्व बंगाल की खाड़ी में नए निम्नचाप के बनने की संभावना जताई है। अनुमा न है कि यह तंत्र शुक्रवार को विकसित होगा, जिससे दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सप्ताहांत तक बारिश की संभावना बन गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष अब तक बंगाल की खाड़ी में 46 निम्नचाप बन चुके हैं और यह नया सिस्टम 47वां होगा। अलीपुर मौसम कार्यालय ने बताया कि कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

300×600 ADS-2

इससे पहले अंडमान सागर में बना चक्रवात उत्तर–पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर हो गया था और अब नया चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर विकसित हो रहा है। यह शनिवार तक दक्षिण–पूर्व और पूर्व–मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्नचाप के रूप में परिवर्तित हो सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस प्रणाली का पश्चिम बंगाल के मौसम पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा जरूर देखने को मिलेगी। वहीं, शनिवार तक यह सिस्टम कर्नाटक के ऊपर से गुजरते हुए अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.