ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर में ₹547 करोड़ की बड़ी सौगात, बिजली व्यवस्था होगी अत्याधुनिक!

ऋषिकेश को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) को ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगतकरण और SCADA ऑटोमेशन प्रणाली के लिए ₹547.73 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत ₹547.73 करोड़ है, जिसमें ₹493.05 करोड़ समानांतर जीबीएस के तहत और 1.5% पी.एम.ए. शुल्क ₹8.22 करोड़ (जिसमें जीबीएस ₹7.39 करोड़ शामिल) है।

परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाईटेंशन और लो-टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके साथ ही अत्याधुनिक SCADA ऑटोमेशन प्रणाली लागू होगी, जिससे बिजली आपूर्ति में पारदर्शिता बढ़ेगी, खामियों की त्वरित पहचान होगी और समस्या का समाधान तुरंत संभव हो सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश न केवल एक आध्यात्मिक और पर्यटन नगरी है, बल्कि आने वाले समय में कुम्भ जैसे विशाल आयोजन की मेजबानी भी करने वाला क्षेत्र है। ऐसे में बिजली व्यवस्था का मजबूत होना, नगर की सुंदरता में वृद्धि करना और सुरक्षा-पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार इस परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करेगी। इसके बाद प्रदेशवासियों और यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

यह परियोजना ऋषिकेश के शहरी ढांचे और पर्यटन छवि को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ उत्तराखंड को आधुनिक विद्युत प्रबंधन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होग।

Leave A Reply

Your email address will not be published.