After Header-1

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से

देहरादून। उत्तराखंड पंचम विधानसभा के द्वितीय मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 19 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पिछले महीने आयोजित हुई मंत्रिमंडल में विधानसभ सत्र आहूत करने के लिए तिथि और समय तय करने के लिए अधिकृत किया गया था। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जारी पत्र में पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन 19 अगस्त से 22 अगस्त तक विधान सभा भवन, भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आहूत की जाएगी।

 

बता दें कि फरवरी में देहरादून बजट सत्र आयोजित किया गया था। 18 फरवरी से सत्र शुरू हुआ था। इस दौरान कुल पांच दिनों में सत्र बजट सत्र 37 घंटे 49 मिनट चला। उसके बाद 19 अगस्त से गैरसैंण, भराड़ीसैंण में वर्षाकाल का सत्र आयोजित करने की तिथि तय की गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.