JSLPS के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

रामगढ़: रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों में JSLPS अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी ही उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। समूह सदस्यों द्वारा अपने ग्राम संगठन/संकुल संगठन में योग किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में SHG सदस्य तथा समुदाय के अन्य सदस्य ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ हुई, जिसके पश्चात विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और प्राणायाम किए गए। योग के लाभों के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, जैसे-मानसिक तनाव को दूर करना, शारीरिक रोगों से बचाव तथा आत्म-शक्ति का विकास।
SHG सदस्यों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। साथ ही, उन्होंने अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैली और समूह में एकता तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। महिलाओं ने बताया कि SHG से जुड़ने के बाद उन्हें आत्मनिर्भरता की भावना मिली और अब योग अपनाकर वे स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन की ओर भी अग्रसर हैं।
इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि ग्रामीण महिलाएं अब स्वास्थ्य और आत्मविकास के प्रति जागरूक हो रही हैं और SHG के माध्यम से वे केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से भी सशक्त हो रही हैं। योग दिवस SHG सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायक पहल बन गया है, जिससे वे आगे भी जुड़ी रहेंगी और अपने परिवार व समाज को भी जोड़ने का प्रयास करेंगी।
इस प्रकार योग दिवस न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का माध्यम बना, बल्कि SHG सदस्यों के बीच आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को भी प्रबल किया तथा स्वास्थ्,आत्मबल और सामुदायिक एकता की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.