सिमडेगा सर्किट हाउस में झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

सिमडेगा ।आज सिमडेगा सर्किट हाउस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी  के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश, पूर्व राज्यसभा सांसद  धीरज प्रसाद साहू, कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिमडेगा विधायक  भूषण बाड़ा और नोडल इंचार्ज श्रीमती रामा खलको की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में सिमडेगा ज़िले के ब्लॉक, जिला एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। सभी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर दिया। पेसा कानून को ग्रामीण क्षेत्रों में सही तरीके से लागू करने के लिए रणनीति बनाई गई।

प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू ने कहा, “झारखंड में कांग्रेस का आधार मजबूत है, लेकिन इसे और व्यापक बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”
वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे “निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करें।”

पूर्व सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू और विधायक श्री भूषण बाड़ा ने भी पार्टी की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। बैठक का समापन नोडल इंचार्ज श्रीमती रामा खलको के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.