पहाड़ की बेटी को मिला अधूरा न्याय , साक्ष्यों के साथ की गई छेड़ छाड़ :डॉ प्रतिमा सिंह

देहरादून। आज पहाड़ की उस बेटी को अधूरा न्याय न्याय मिला जिसके सपने चूर चूर कर उसको मौत के घाट उतार दिया गया था, आज उन दरिंदगों को सजा मिली है ।

आज पहाड़ का हर वो शक्स जिसने हमारी बेटी की न्याय की लड़ाई लड़ी उसके दिल को कुछ हद तक सुकून मिला होगा, ये एक नजीर की तरह पेश होगा उन लोगों के लिए जो इस तरह का घिनौना कृत्य करने के बारे में सोच भी रहे होंगे, आज पूरा प्रदेश दुखी भी है और खुश भी दुखी इसलिए कि उन्होंने अपनी एक होनहार बेटी को खो दिया जो अपने माता पिता के सपनों को पूरा करने के लिए ऋषिकेश आयी थी,कोर्ट से हमे फाँसी की उम्मीद थी पर कोर्ट ने अपने समक्ष प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर निर्णय लिया पर कई सवाल आज भी मन को व्यथित कर रही है कि आख़िर किसके बोलने पर यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने रिसोर्ट को आनन फानन में तुड़वा दिया, अंकिता भंडारी का कमरा तोड़ दिया उसका सामान जला दिया, अंकिता की माता अपने हर बयान में उस वी आई पी का जिक्र करती हैं पर उसके खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई, उनका नाम तक एफ आर आई में दर्ज नहीं किया गया। अंकिता हत्याकांड से पूरा देश स्तब्ध था, सरकार के रवैये पर कई सवाल थे जिनके जवाब अब तक नहीं मिले हैं, अंकिता के माता पिता ने उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाने की बात की है जो उनका अधिकार है उन्होंने अपनी बच्ची खोयी है उन्हें न्याय मिलना बाक़ी है, भाजपा राज में महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध भाजपा की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे की पोल खोलने का कार्य करता है, आज देश की बेटियां भाजपा के नेताओ से अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। सरकार से हमारी ये माँग है की ऐसे रिसोर्ट और होटल जो पर्यटन को बढ़ावा ना देकर अइयाशी का अड्डा बने हुए हैं उन पर नकेल कसने का काम करे, कांग्रेस पार्टी अपनी बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी। अंकिता की न्याय की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी शुरू से साथ थी आगे भी हम उसके माता पिता के साथ खड़े हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.