रामगढ़ राजीव सिनेमा हॉल के मालिक आर एन सिंह का निधन

पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह (आर एन सिंह) का शनिवार की देर शाम मेदांता अस्पताल पटना में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उन्होंने बिहार और झारखंड में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया l इन्हीं के कर कमलो द्वारा मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया, रामगढ़ का स्थापना किया गया l उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे जिले के परबत्ता विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए थे। इस दौरान एक बार परिवहन मंत्री की भी जिम्मेवारी संभाली। उनके बड़े पुत्र राजीव कुमार एमएलसी व छोटे पुत्र डॉ संजीव कुमार परबत्ता विधानसभा के वर्त्तमान विधायक हैं। पूर्व मंत्री आरएन सिंह ने वर्ष 1967 में लीड्स यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.