नहीं रहे विजय राय, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप एडिटर श्री विजय राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री विजय राय के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। उल्लेखनीय है कि डा विजय राय लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.