निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठी दीदी, निर्वाचन आयोग ने 24 घंटे के लिए लगायी है पाबंदी

कोलकाता :चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए पाबंदी लगाए जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठ गई हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, उनके चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए पाबंदी लगाए जाने के निर्वाचन आयोग के अंसवैधानिक फैसले के विरोध में शहर के बीचों-बीच धरने पर बैठ गईं। बनर्जीपिछले महीने चोटिल होने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 40 मिनट पर यहां मायो सड़क पहुंचीं और उन्होंने परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट बैठकर धरना शुरू किया। इस दौरान तृणमूल के किसी नेता या समर्थक को उनके पास नहीं देखा गया।

इस संबंध में सवाल किए जाने पर तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, प्रदर्शन स्थल के निकट किसी पार्टी नेता को जाने की अनुमति नहीं हैं। वह वहां अकेली बैठी हैं।बनर्जी ने ट्वीट किया था, निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक फैसले के विरोध में मैं कल (मंगलवार) दिन में 12 बजे से कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठूंगी। तृणमूल प्रमुख मंगलवार को रात आठ बजे के बाद बारासात और बिधाननगर में दो रैलियों को संबोधित करेंगी। इस बीच, यहां एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि बनर्जी जहां धरना दे रही हैं, वह क्षेत्र सेना का है और तृणमूल को इस कार्यक्रम के लिए अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ह्यह्यमैं सभी को सूचित करने के लिए यह बताना चाहता हूं कि हमें अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए तृणमूल से  नौ बजकर 40 मिनट पर अर्जी मिली। इससे संबंधित प्रक्रिया अभी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.