After Header-1

 तृणमूल ने चुनाव आयोग से की PM मोदी की शिकायत

  •  चुनाव में हो सकती है और मौत
  • मोदी दे रहे उकसाने वाला बयान
  •  तृणमूल राज्यभर में पालित करेगी काला दिवस,
  • मृतकों के घर जाएंगी ममता

कोलकाता। बंगाल में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान हुई जबरदस्त हिंसा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में जाकर शिकायत की है। साथ ही आशंका जताई कि चुनाव में और भी हिंसा हो सकती है व लोगों की जानें जा सकती हैं।

तृणमूल नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि चुनाव में कुछ लोग और मारे जाएंगे। चुनाव भी चल रहा है और पीएम उकसाने वाले भाषण भी दे रहे हैं। यहां राजनीतिक संघर्ष की घटनाएं घटती है, लेकिन कूचबिहार में बिना संघर्ष के ही गोलियां चला कर निर्दोष लोगों की हत्याएं की गई, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसके पीछे एक ही उद्देश्य है कि भाजपा आतंक पैदा करना चाह रही है।

वहीं, तृणमूल के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि सभी के मन में आशा थी कि चुनाव शांतिपूर्ण होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बावजूद इसके तृणमूल 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतकों के घर भी जाएंंगी। साथ ही राज्यभर में काला दिवस भी पालित किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा भी मांगा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.