प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 15 अप्रैल 2025
1 साल के प्रशिक्षण में 90% राशि जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा की जाएगी व्यय
रामगढ़: उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत 180 युवक/युवतियों को अमीन प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर परीक्षा 5 अप्रैल को निर्धारित था जो की अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि 20 अप्रैल को निर्धारित की गई है।*
*इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा है कि विशेष पहल के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत अलग-अलग प्रखंडों से 180 युवक/युवतियों को 1 वर्ष का अमीन प्रशिक्षण दिया जाना है जिसके लिए प्रशिक्षण में खर्च होने वाली 90 फ़ीसदी राशि का व्यय जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा किया जाएगा वहीं 10% राशि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक/युवतियों को देना होगा 1 वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान युवक/युवतियों को अमीन द्वारा किए जाने वाले कार्यों में पूरी तरह से दक्ष बनाया जाएगा एवं प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत युवक/ युवतियां सरकारी नियुक्तियों, आउटसोर्स एवं अमीन के विभिन्न कार्यों के लिए योग्य होंगे।*
*श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग जिला कौशल कार्यालय-जिला नियोजनालय, रामगढ़ के द्वारा कुल 180 युवक/युवतियों का 12 माह के लिए अमीन प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण शुल्क के रूप में प्रशिक्षण व्यय का 10 प्रतिशत राशि स्वयं वहन करना होगा।*
नोट-
1) कुल 100 अंकों में से 40 अंक की गणना शैक्षणिक परीक्षा से प्राप्त अंको के आधार पर निर्धारित किया जायेगा। (यथा- मैट्रिक का अधिकतम अंक-10, 10+2 का अधिकतम अंक-15, स्नातक का अधिकतम अंक-10 एवं तकनीकी डीप्लोमा एवं उससे उपर का अधिकतम अंक-5) एवं शेष अंकों की गणना लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 15 अप्रैल 2025
लिखित परीक्षा की तिथि 20 अप्रैल 2025।