नई दिल्ली। दिल्ली के आर.के.पुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा।”
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, “आज बसंत पंचमी का पावन अवसर है। आप सभी को बसंत पंचमी का बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर, देशवासियों पर बना रहे। हमारा आर के पुरम एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों लोग एक साथ रहते हैं। उसमें से बहुत से मेरे साथी सरकार में सेवा दे रहे हैं। मोदी जैसे काम करने वाले प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम करते हैं।”