बड़कागांव विधायक का हुआ नागरिक अभिनन्दन, विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया

गोला : बड़कागांव विधानसभा सभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी का नागरिक अभिनन्दन किया गया। गोला के भैरवी तट पर आयोजित समारोह में गोला, दुलमी और चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में रोशन लाल चौधरी का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने विधायक रोशन लाल चौधरी को बुके एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र के सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र सहित बुद्धिजीवी मंच के अधिवक्ता गंगाधर महतो, प्रसिद्ध दवा व्यवसायी प्रदीप चंद्र लाला, शिक्षक राजनंदन महतो, अवकाश प्राप्त अशोक भारद्वाज ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद रोशन लाल चौधरी को बड़कागांव की जनता ने नेतृत्व दिया है, जिसके लिए हम सभी बड़कागांव की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं। मौके पर समाजसेवी नारायण महतो, ध्रुव लाल कुशवाहा, शिक्षक शिवप्रकाश, अनिल पाठक, निहार रंजन, जयंत पोद्दार, अशोक कुमार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.