After Header-1

पीएम मोदी का राहुल गांधी ने उड़ाया मजाक,  कहा- ‘जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और देश में जाति जनगणना कराने का सोमवार को वादा किया। गांधी ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है और हम इसे पूरा करेंगे। यह हमारा केंद्रीय स्तंभ है।’’

उन्होंने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई करार दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘फॉक्सकॉन’ और ‘एयरबस’ समेत सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे महाराष्ट्र के युवाओं की नौकरियां छिन गईं।

उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी गठबंधन बहुमत हासिल करने के बाद अगर सरकार बनाता है तो वह सरकार महाराष्ट्र के लोगों के हितों का ध्यान रखेगी। राहुल गांधी ने कहा कि मुंबई में धारावी पुनर्विकास योजना में एक व्यक्ति की मदद करने के लिए पूरी राजनीतिक मशीनरी को तोड़-मरोड़ दिया गया।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मजाक उड़ाते हुए एक तिजोरी निकाली और उसमें से मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी का एक पोस्टर निकाल कर कहा, ‘‘जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं।’’

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.