भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज का बेटा आर्यन बना लड़की

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन ने अपने 10 महीने के हार्मोनल ट्रांसफोरमेशन की जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की। हार्मोनल ट्रांसफोरमेशन के बाद आर्यन ने अपना नाम भी बदलकर अनाया रख लिया है। उनके इंस्टाग्राम पर अभी भी एक पोस्ट उनके ट्रांस्फोरमेशन से जुड़ी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आर्यन/अनाया अपने पिता की तरह ही एक क्रिकेटर हैं, वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहते हैं और वहां ही क्रिकेट खेलते हैं। हालांकि अभी तक उन्हें किसी बड़े मंच पर मौका नहीं मिला है। 23 अगस्त को आर्यन से अनाया बनने वाले संजय बांगर के बेटे ने ट्रांसफोरमेशन के बाद क्रिकेट को छोड़ने का अपना दर्द बयान किया था। उन्होंने लिखा था कि वह भी अपने पिता की तरह देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते थे।

आर्यन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है

अनाया ने सोशल मीडिया पर आर्यन के रूप में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli) और अपने पिता बांगड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं। आर्यन लेफ्टहैंड बल्लेबाज थे, जो इस्लाम जिमखाना के क्लब के साथ खेला करते थे। वह इसके अलावा वह लीस्टरशर के हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए भी खेलकर हजारों सैकड़ों रन बना चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.