After Header-1

बलिया : मनबढ़ युवक ने अपने पड़ोस के रहने वाले युवक को मार गोली

बलिया। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात्रि में मनबढ़ युवक ने अपने पड़ोस के रहने वाले एक युवक को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने मंगलवार सुबह बताया कि थाना गड़वार अंतर्गत हजौली गांव के रहने वाले चंचल सिंह ने सोमवार की रात्रि में करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के ही रहने वाले अपने पड़ोसी नितिन सिंह को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। डाॅक्टराें के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे बीएचयू रेफर किया गया है। इस संबंध में घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.