सीएम से मिले राजीव महर्षि

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की । इस भेंट में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष लोकतंत्र के स्तंभ नगर निकाय के चुनाव कराने का आग्रह किया। इस दौरानराजीव महर्षि ने विश्वविद्यालयों में शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने का अग्रह किया और मामले का जल्द समाधान किया जाने की मांग की । जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्म रूप से विचार करने के लिए आश्वस्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.