After Header-1

नासिक के आर्टिलरी सेंटर में तोप का गोला फटा, दो अग्निवीरों की मौत

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में आर्टिलरी सेंटर में परीक्षण के दौरान तोप से दागे गए एक गोले के फट जाने के कारण दो अग्निवीरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर नासिक रोड इलाके में ‘आर्टिलरी सेंटर’ में हुई।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अग्निवीरों की एक टीम तोप से गोले छोड़ रही थी, तभी एक गोला फट गया, जिससे दो अग्निवीर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.