झारखंडी संस्कृति व प्रकृति से जुडा पर्व है करमा त्यौहार :चंद्रप्रकाश

करम महोत्सव में ढोल नगाड़े व मांदर के धुन पर थिरके गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी

रजरप्पा। गोला स्थित सीपीसी इंटर कॉलेज कामता परिसर में 11 सितम्बर को प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे गीत नृत्य करने वाले सैकड़ो टीम इस झूमर प्रतियोगिता में शामिल हुए, करमा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी व रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए! अतिथियों ने कार्यक्रम विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया, तत्पश्चाप सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि भादो महीना के एकादशी की तिथि पर झारखंड वासी बड़े ही विधि विधान के साथ-साथ दिनों 7 से 9 दिनों तक जावा को जगाते हैं, धूमधाम से करमा त्यौहार को मनाते हैं इस महोत्सव में सांसद चंद्र प्रकाश ने ढोल नगाड़ा बजाकर मांदर के थाप पर खूब झूम नाचे गए, यह धरोहर है तथा पूर्वजों की देन है जो आज भी लोग सुख समृद्धि और शांति के लिए पूजा अर्चना करते हैं प्रकृति से जुड़ा हुआ यह त्यौहार है, जो कि पूर्वजों का दिया हुआ यह धरोहर है जिसे हम सभी आज गर्व के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने की आवश्यकता है जो आज भी इस त्यौहार को मानते है, करम देवता से प्रार्थना करते हैं कि खेती-बाड़ी मैं हरियाली बना रहे और बेहतर फसल की उपज हो,इस मौके पर प्रखंड स्तरीय करम झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रथम द्वितीय तृतीय एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर केंद्रीय सचिव अशोक कुमार महतो आजसू वरिष्ठ नेता अमृतलाल मुंडा, इंतखाब आलम, गोला जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो,गोला प्रमुख गीता देवी रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो,वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर महतो जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश महतो, अंगद महतो पूर्व पार्षद कपिल मुंडा, गोविंद मुंडा नित्यानंद महतो मुकेश सिंहा, मुखिया राजकुमार साव, शिवचरण कुमार ममता सोनी उषा देवी सुशीला देवी अलका देवी मंजू देवी मुन्ना कुशवाहा बृजेश महतो सुबोध डांगी रमेश महतो महेश महतो बीनू कुमार टाइगर लकी करमाली दीपक मुंडा निरंजन महतो मुकेश महतो रामप्रसाद करमाली शिवचरण करमाली आतिश पोद्दार शंकर अग्रवाल मंटू महतो सहित कई दर्जन लोगों का करमा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग रहा,

Leave A Reply

Your email address will not be published.