After Header-1

बृजभूषण शरण सिंह पर कांग्रेस का पटलवार, कहा- हम अपनी बेटियों के साथ खड़ें थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे

नई दिल्ली। पूर्व WFI अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहा, “यह आज की बात नहीं है। आजादी के आंदोलन में भी कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ खड़ी थी और वे (भाजपा) अंग्रेजों के साथ खड़े थे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जो गलत करता है भाजपा उसके साथ होती है और वो भाजपा के साथ होता है। जिसके साथ गलत होता है कांग्रेस उसके साथ होती है और आवाज उठाती है। 6 खिलाड़ियों ने उनके (बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ) FIR दर्ज करवाई थी। हमें गर्व है कि हम (कांग्रेस) अपनी बेटियों के साथ खड़ें थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।”

यह भी पढ़ें:-विनेश फोगाट के Congress में शामिल होने पर बृजभूषण बोले- मेरे खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था, यह बात सत्य हुई

महिला पहलवान विनेश फोगाट के शुक्रवार को कांग्रेस शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि यह बात सत्य साबित हुयी कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था।

गोंडा के डुमरियाडीह स्थित एक निजी विद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे, मैंने तभी बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।”

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.