जन शिकायत समाधान को लेकर रामगढ़ एसपी कार्यालय में शिविर 10 को 

चितरपुर। जन शिकायत समाधान को लेकर आगामी 10 सितंबर को रामगढ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पाण्डेय ने दी। इस बाबत उन्होंने कहा कि रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी भी ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या हो, तो वे इस  शिविर में जरूर पहुचे। शिविर में  जिला के वरीय पदाधिकारियो की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.