After Header-1

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त ने किया रवाना

वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह

रामगढ़: केंद्र प्रायोजित पोषण अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर से 30 सितंबर तक की अवधि को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने जिला समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में महिलाओं, आमजनों व ग्रामीणों को राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा से राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जिले में संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेते हुए पोषण माह के तहत निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता कार्यक्रमों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार एवं उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पों के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया वहीं जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शपथ भी ली गई।

वर्ष 2024 में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का थीम एनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी एवं बेहतर शासन के लिए तकनीक का वृहत उपयोग निर्धारित है वहीं पोषण माह 2024 के दौरान आंगनबाड़ी सहित विभिन्न स्तरों पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों व संचालित होने वाली गतिविधियों को पोषण अभियान के जन आंदोलन डैशबोर्ड में दर्ज किया जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.