सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा की आराध्या प्रांतीय संस्कृति महोत्सव आशु भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय

कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के बहन के द्वारा प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में शानदार सफलता प्राप्त करने पर वंदना सभा मे उन्हें सम्मानित किया गया।यह प्रतियोगिता 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,फुसरो में आयोजित किया गया था।जिसमे आशु भाषण(त्वरित भाषण) में आराध्या सेंगर द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रौशन की हैं।प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से भारत की संस्कृति एवं सभ्यता का विकास होता है।विद्या भारती हमेशा से इस प्रकार के प्रतियोगिता की आयोजन करता रहा है।सफल भैया बहन को उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,सुनील सिन्हा, एवं कोषाध्यक्ष आशीष झा,आचार्य मिथिलेश कुमार खन्ना,डॉ गायत्री पाठक, गायत्री कुमारी सहित सभी आचार्य एवं दीदी जी ने बधाई दी एवं आगे के प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.