पुलिस अधीक्षक राममढ़ के निर्देशानुसार 03 सितंबर को “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का किया गया है आयोजन

गोला(राममढ़)।

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक गोला अंचल पंकज कुमार के नेतृत्व में 03सितंबर दिन मंगलवार को “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम एस.एस.+2 उच्च विद्यालय गोला परिसर में पूर्वान्ह 11:00 से अपरान्ह 4:00 तक रखा गया है। इस कार्यक्रम में गोला एवं बरलंगा थाना क्षेत्र के सभी गाँवों की जन शिकायत एवं समस्याएँ सुनी जाएँगी एवं पुलिस के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आनेवाली शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी किया जायेगा। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोग पुलिस संबंधित समस्याओं को बैठक में हमलोगों के सम्मुख रखें ताकि इसका त्वरित निपटारा किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.