After Header-1

विधायक अंबा प्रसाद के ऊपर राजनीतिक दल द्वारा अभद्र टिप्पणी पर झारखंड वैश्य समाज में आक्रोश

झारखंड वैश्य समाज के द्वारा साहू भवन रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष राजनीतिक दल के खिलाफ महिला विधायक के ऊपर अभद्र टिप्पणी का आक्रोश जताया गया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता एवं संचालन केंद्रीय महासचिव रविंद्र प्रसाद साहू ने किया। केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद झारखंड में बहुसंख्यक 56 वैश्य जाति के लोकप्रिय, शिक्षित और क्रांतिकारी विधायक होने के साथ-साथ जनता की मुखर आवाजों में से एक हैं। ऐसे में राजनीतिक दल के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा एक महिला के ऊपर अभद्र टिप्पणी करना उसकी मानसिकता को दर्शाता है जिसका वैश्य समाज में आक्रोश है और घोर निंदा करती है। केंद्रीय उपाध्यक्ष जयगोविंद साहू उर्फ लालू जी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा लांघना खास राजनीतिक दलों को शोभा नहीं देती है। जिस तरह से विशेष राजनीतिक दल द्वारा अभद्र टीका टिप्पणी एक महीला विधायक के उपर की गई है वह उस दल का व्यवहार जनता के प्रति घटिया प्रवृति दर्शाता है। किसी भी दल,संगठन या समाज के बेटी को कोई भी दल अभद्र भाषा का प्रयोग करती है तो झारखंड वैश्य समाज उसका विरोध करता है। दल विशेष के अभद्र व्यवहार का खामियाजा चुनाव के समय पूरे झारखंड वैश्य समाज देने का काम करेगी। केंद्रीय सदस्य मधु गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीति मुद्दा बनाकर अभद्र टिप्पणी की गई है उसे लेकर सरकार में रहते 40 वर्षों तक क्यों नहीं सुझाया गया। चुनावी मुद्दा बनाकर रखने एवम अभद्र टिप्पणी का वैश्य समाज में व्याप्त आक्रोश है समय आने पर इसका मुंहतोड़ जबाव देगी। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि साहू ने किया। उपस्थित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रवक्ता संतोष रंजन मोदी, राजेश कुमार साह, रंजीत कुमार साह, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंकज मोदी, राजू गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, अशोक प्रसाद साहू ,सुनील कुमार बरनवाल, विनोद कुमार, अजीत कुमार, फूलचंद साहू, अनिल कुमार, दुखन साव, प्रमोद साहू सुमित कुमार बरनवाल इत्यादि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.