After Header-1

फंदे से लटकता मिला भाजपा कार्याकर्ता का शव, एक दिन बाद है बंगाल में मतदान 

  • तृणमूल पर हत्या का आरोप
  • भाजपा के आरोपों को खारिज कर तृणमूल ने किया खुदकुशी करने का दावा

कोलकाताः बंगाल में  मतदान से एक दिन पहले ही यानी आज पश्चिम मेदिनीपुर जिले केशालबनी स्थित बागमारी इलाके से एक भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटकताबरामद हुआ। मृतक की पहचान लालमोहन सोरेन के रूप में हुई है। घटना कीसूचनापाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में पार्टी का झंडा फाड़ेजाने और दीवार लेखन में तृणमूल द्वारा बाधा पहुंचाए जाने के खिलाफ लालमोहन सेविरोध किया था। जबकि बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर लालमोहन की हत्या कर जंगल में ले जाकर फंदे से लटकाने काआरोपलगाया है। हालांकि तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुएलालमोहन द्वारा खुदकुशी करने का दावा किया है। गौरतलब है कि गत गुरुवार को भीनदिया जिले के शांतिपूर में दो युवकों का शव बरामद हुआ था, जिसे भाजपा ने पार्टीकार्यकर्ता बताते हुए तृणमूल पर हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं कूचबिहार केदिनहाटा में भी एकभाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। पार्टी ने घटना कीसीबीआइ जांच की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.