After Header-1

बंगाल में चुनाव से पहले 35 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

300×250 ADS-1

कोलकाताः बंगाल में 27 मार्च को होने जा रहे प्रथण चरण के विधानसभा चुनाव से पहले

कोलकाता से 35 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्करों को स्पेशल टास्क फोर्स

(एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया है। उपायुक्त अपराजिता रॉय ने शुक्रवार को

इसकी जानकारी दी।बताया कि गुरुवार शाम तोपसिया थाना अंतर्गत हिंदू शमशान के

300×600 ADS-2

पास से दोनों तस्करों को पकड़ा गया। उनके नाम अब्दुल्लाह खंडकार उर्फ मामा (45)

और अकबर हुसैन (50) है। अकबर कोलकाता के ही इंटाली थाना क्षेत्र का रहने वालाहै,

जबकि मामा उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है। दोनों मोटरसाइिकल से पहुंचे थे।

इनके पास से 7.082 किलो ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर

तस्करी में लिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.