कांग्रेस भी 40 स्टार प्रचारक उतारेगी: करन माहरा

देहरादून।  भाजपा की तरह कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में 40 स्टार प्रचारक उतारेगी। इससे पहले भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी जिसमें 40 नाम थे। अब कांग्रेस भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रही है।

उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, अब स्टार प्रचारकों को ग्राउंड पर भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे पहले से स्टार प्रचारक तय हैं। गणेश गोदियाल यशपाल आर्य प्रीतम सिंह हरीश रावत समेत तमाम नेता वहां बने रहेंगे। विक्रम नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी की एहम भूमिका होने जा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, हरीश धामी,आदेश चौहान, मनोज तिवारी सहित सबकी जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.