After Header-1

मुठभेड़ में एक महिला समेत चार भाकपा नक्सली ढेर

पांच लाख का ईनामी नक्सली कांडे होनहागा व सिंगराय के मारे जाने की सूचना

रांची।  नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित लिपुंगा जंगल में अनमोल दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला समेत चार भाकपा नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल हैं। जबकि मारे गये नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है। घटना की पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैं। सर्च अभियान जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.