गोकशी करते एक गिरफ्तार, छह फरार

हरिद्वार। गोवंश संरक्षण स्क्वाड व लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव लादपुर से एक व्यक्ति को गोकशी करते हुए गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से गोमांस व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रोधन ने बताया कि गोवंश संरक्षण स्क्वाड हरिद्वार टीम के उप निरीक्षक शरद सिंह को मुखबिर द्वारा ग्राम लाडपुर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोकशी करने की सूचना मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक शरद सिंह की टीम के साथ मिलकर लक्सर कोतवाली उप निरीक्षक हरीश गैरोला ने ग्राम लादपुर में छापेमारी की। छापेमारी में टीम ने एक आरोपित मेहरबान पुत्र इदरीश निवासी ग्राम लादपुर कला को गोकशी करते हुए गिरफ्तार किया, जबकि उसके अन्य छह साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से तीन छूरी, दो कुल्हाड़ी और गोमांस बरामद किया है। फरार छह व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.