विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की।

विभाकर शास्त्री ने कहा, ‘‘सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।’’ वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.