After Header-1

IND vs ENG : टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, तीसरे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल

नई दिल्ली। भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। चोट से जूझ रहे केएल राहुल तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा।

आपको बता दें कि केएल राहुल ने पहला टेस्ट खेला था, जिसमें वो चोटिल हुए थे। पहले टेस्ट के दौरान राहुल ने दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। अब तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। इसमें विराट कोहली का नाम नहीं था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.