ऋतिक रौशन और प्रभास फिल्म वॉर 2 में काम करेंगे साथ-साथ

Bollywood’s macho man Hrithik Roshan and Prabhasबॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन और प्रभास की जोड़ी फिल्म वॉर 2 में नजर आ सकती है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वार ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। चर्चा है कि सिद्धार्थ आनंद वार का सीक्वल वॉर 2 बनाने की तैयार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि  वॉर 2पहली फिल्म वॉर से भी ज्यादा दमदार होने वाली है।सीक्वल में पिछली फिल्म की तरह दमदार एक्शन सीन्स होंगे। कहा जा रहा है कि वॉर 2 में प्रभास नेगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सिद्धार्थ आनंद प्रभास से मिले थे। सिद्धार्थ चाहते हैं कि वह प्रभास के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनाएं। फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म के सिलसिले में सिद्धार्थ कई बार प्रभास के साथ मींटिग भी कर चुके हैं और प्रभास को सिद्धार्थ का आइडिया पसंद भी आया है। अब बस सारी चीज फाइनल होना बाकी है। सिद्धार्थ इन दिनों, शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ की शूंटिग कर रहे हैं। पठान की शूंटिग पूरी होने के बाद सिद्धार्थ ‘वार 2’ पर काम शुरू कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.