After Header-1

इराक: अस्पताल में लगी आग, चार बच्चों की मौत

बगदाद। दक्षिणी इराकी शहर दिवानियाह में महिला एवं बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य दम घुटने से घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर  बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण सोमवार शाम को आग लग गई और धुआं अस्पताल के गलियारों में फैल गया।

उन्होंने बताया कि 150 लोगों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। सूत्र ने बताया कि कई घंटों के बाद इराकी नागरिक सुरक्षा दल आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के मीडिया कार्यालय के एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने अस्पताल में लापरवाह अधिकारियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.