जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में चार और एनसीसी इकाइयां बढ़ाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) व लद्दाख में चार और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयां बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अनुमोदन में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर व कुपवाड़ा और लद्दाख के कारगिल में एक-एक मिश्रित (लड़के और लड़कियां) सेना बटालियन और उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में एक एयर स्क्वाड्रन शामिल है।

बयान के मुताबिक, ”इसके परिणामस्वरूप, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में मौजूदा 27,870 कैडेटों की संख्या में 12,860 कैडेटों का इजाफा हो जाएगा। इस तरह इसमें 46.1 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी।” बयान में बताया गया कि वर्तमान में, निदेशालय के पास दो ग्रुप हेडक्वार्टर हैं, जिनमें कुल 10 एनसीसी इकाइयां हैं, जो सभी तीन भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करती हैं। बयान के मुताबिक, ”इस विस्तार से क्षेत्र के युवाओं का मनोबल बढ़ेगा, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.