इंडी गठबंधन नॉर्थ व साउथ में दरार लाने का असफल प्रयास: अनुराग

नयी दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ( Union Minister of Information and Broadcasting) अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को चेन्नई प्रवास दौरान इंडी गठबंधन को भारत के नॉर्थ और साउथ में दरार लाने का विफल प्रयास करने वाला बताया।
ठाकुर ने आज चेन्नई के ए एम जैन कॉलेज से विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी वाहनों व माई भारत कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। शाम में खेल मंत्री ठाकुर ने चेन्नई के कलैवनार अरंगम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दोपहर में होटल रेजीडेंसी में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरो के साथ सार्थक परिचर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.