After Header-1

ब्रह्मांड की कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती :प्रधानमंत्री मोदी

Article 370 from Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। जिसके बाद विपक्षी दलों सहित कश्मीर की पार्टियों ने अनुच्छेद 370 की वापसी के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की बात की है।

इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर विपक्षी दलों को दो टूक जवाब दिया है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब ब्रह्मांड की कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के फैसले का उपयोग सकारात्मक तरीके से करेंगे। मोदी ने कहा, “ब्रह्मांड की कोई ताकत अब 370 की वापसी नहीं करा सकती है. लिहाजा अब इसे साकारात्मक काम में उपयोग करेंगे।”

प्रधानमंत्री ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला बोलते हुए कहा कि इसे कुछ परिवारवादियों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुट्ठी में बंद कर लिया था। जम्मू-कश्मीर का आमजन न तो किसी स्वार्थ भरी राजनीति का हिस्सा है और न ही बनना चाहता है। वो अतीत की परेशानियों से निकलकर देश के आम नागरिक की तरह बिना भेदभाव के अपने बच्चों का भविष्य और अपना वर्तमान सुरक्षित करना चाहता है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.