After Header-1

भाजपा में है दाग धोने वाली वाशिंग मशीन : कांग्रेस

देहरादून। देशभर में कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को लक्षित कर की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने प्रेस वार्ता आयोजित की।

गोगी ने कहा कि विरोध की आवाज को दबाने के लिए विपक्ष की मुखर आवाजों को एक एक करके टारगेट किया जा रहा है। सीबीआई, ईडी, आदि केंद्रीय एजेंसियों का पूरी तरह राजनीतिकरण करके विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा के लोग हर तरीके की अनुचित गतिविधियों में लिप्त हैं पर केंद्रीय एजेंसियों को उनका भ्रष्टाचार नहीं दिखता।

विपक्ष को नाहक नोटिस जांच इत्यादि के नाम पर परेशान किया जा रहा है। आश्चर्य की बात है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी, जितेंद्र तिवारी, अजित पवार, मुकुल रॉय सहित अन्य कई भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं की लम्बी फेहरिस्त है जो जब तक तो विपक्ष में थे तभी तक भ्रष्टाचारी थे भाजपा या भाजपा गठबंधन में शामिल होते ही उन्हें भ्रष्टाचार उन्मूलक वाशिंग मशीन से नहलाकर पाप मुक्त कर दिया गया है तथा सीबीआई और ईडी जैसी केन्द्रीय ऐजेंसियों को आगे की कार्रवाई न करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। गोगी ने उदाहरण देते हुए कहा कि असम में कांग्रेस की तरुण गोगोई सरकार में मंत्री रहते हुए हेमन्त बिस्वा सरमा पर शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर सरमा पर आरोप लगाया था कि शारदा ग्रुप से 20 लाख रुपए हर महीने लिए। इस मामले के तहत सीबीआई ने अंतिम बार सरमा से 27 नवंबर 2014 को पूछताछ की थी तथा हेमंत बिस्वा सरमा के अगस्त 2015 में बीजेपी ज्वॉइन करते ही सीबीआई ने उनकी फाइल बंद कर दी। ऐसे अनेक मामले हैं। अदालत में चल रहा स्मृति ईरानी की फर्जी डिग्री का मामला हो शिवराज सिंह चौहान के समय का व्यापम घोटाला हो, भाजपा आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी है पर उसे अपने अपराध नजर नहीं आते। लेकिन इन हथकंडों से कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। केंद्रीय स्तर से लेकर गांव- 2 तक, भाजपा की इस तानाशाही और दोहरे चरित्र का विरोध और पर्दाफाश किया जाएगा। गोगी ने कहा कि सरकार की गड़बड़ियों को उजागर करने का कांग्रेस का संघर्ष किसी भी तरीके से कम नहीं होने वाला है।

आगामी 18 दिसंबर को नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का विरोध करते हुए नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इन्हीं अनियमितताओं के कारण नगर निगम न तो डेंगू महामारी के समय त्वरित कार्रवाई में अक्षम रहा जिससे भारी जनहानि हुई।
प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ,प्रदेश महासचिव नवीन जोशी ,प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल ,प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, दिनेश कौशल ,पूनम कंडारी आदि उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.