After Header-1

दीदी अब बुआ बन गयी हैं, भतीजे के लालच को पूरा करने में लग गयी हैं: मोदी

Prime Minister Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रचार के लिए एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी  ने आपका भरोसा तोड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा, बंगाल में बदलाव के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था। लेकिन दीदी और उनके विधायकों ने उनके भरोसे को तोड़ दिया। इन सभी लोगों बंगाल को विश्वास तोड़ा है। दीदी अब बुआ बन गयी हैं। वह अपने भतीजे के लालच को पूरा करने में लग गयी हैं। उनका रिमोट कंट्रोल कहीं और है। मैंने वर्षों पहले जिस दीदी को देखा था, अब वह दीदी नहीं रह गयीं।  मोदी ने कहा,  यह ब्रिगेड परेड ग्राउंड कई महान नेताओं का गवाह रहा है और उन लोगों का भी गवाह रहा है जिन्होंने पश्चिम बंगाल की प्रगति को बाधित किया है। बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए कभी भी आशा नहीं छोड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, उन्हें इतनी बड़ी भीड़ का आशीर्वाद कभी नहीं मिला। उन्होंने कहा,  मुझे राजनीतिक जीवन में सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में मुझे इतने बड़े जन समूह का आशीर्वाद कभी नहीं मिला, मुझे आज ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य मिला है। इससे पहले एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा,  कोलकाता की धरा में उतरा। मुझे पार्टी की रैली के लिए बड़े पैमाने पर पूरे रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों को देखने को मिला है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.