After Header-1

वरिष्ठ अकाली नेता मोहम्मद ओवैस आप में शामिल

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (Badal) को बड़ा झटका देते हुए मालेरकोटला से वरिष्ठ अकाली नेता मोहम्मद ओवैस ( Mohammad Owais )शनिवार को आम आदमी पार्टी (Aap) में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहम्मद ओवैस को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM)ने कहा कि कहा कि मोहम्मद ओवैसी के पार्टी में शामिल होने से मलेरकोटला और संगरूर में पार्टी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हर समुदाय और कोने से लोग आप में शामिल हो रहे हैं। लोग हमारी सरकार के जनहितैषी और पंजाबहितैषी फैसलों से प्रभावित हैं और पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए काम करना चाहते हैं। ओवैस स्पोर्ट शू निर्माता और चमड़ा निर्यातक स्टार इम्पैक्ट मलेरकोटला के मालिक हैं।

वह अल कौसर फुटबॉल अकादमी भी चलाते हैं, जिसने मलेरकोटला से कई राज्य स्तर और पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए हैं। उन्होंने 2017 में अकाली दल के लिए मलेरकोटला सीट से पंजाब विधान सभा चुनाव भी लड़ा था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.